ENGLISH OUT LOUD
सुनो और बोलो
हर वाक्य के बाद एक ख़ाली जगह आएगी. उसी में तुरंत दोहराइए — सोचकर नहीं. किताब पास हो या न हो, सुनना free है.
चुप क्यों हो जाते हो?
किताब 1 · 6 अध्याय
300 शब्द, 100 वाक्य
किताब 2 · 6 अध्याय
Interviews और Meetings की English
किताब 3 · 6 अध्याय
मेरी English, मेरा style
किताब 4 · 6 अध्याय
german-ready-a1-set
किताब 99 · 45 अध्याय
पूरे 90 दिन
रोज़ का एक ही नियम है: कुछ सुनिए, कुछ बोलिए. दोनों में से एक भी छूटा तो दिन अधूरा है.
- दिन 1अकेले, ज़ोर से, पाँचों वाक्य दो बार
- दिन 2अकेले, पूरे दस. पर आज खड़े होकर, सामान्य आवाज़ में — फुसफुसाकर नहीं
- दिन 3"Give me a minute." किसी एक इंसान से. आज.
- दिन 4अकेले, ज़ोर से, पाँचों
- दिन 5"Can I say something?" — फिर बाक़ी बात हिंदी में
- दिन 6"I have a question." किसी से, आज ही
- दिन 7अकेले, छहों
- दिन 8"I am on the way." — WhatsApp पर नहीं, बोलकर
- दिन 9"It is done." किसी काम के बाद
- दिन 10कोई भी दो वाक्य, दो अलग लोगों से
- दिन 11अकेले, पाँचों
- दिन 12"The thing is…" — दिन में तीन बार, आधा हिंदी चलेगा
- दिन 13"I was thinking…" से एक वाक्य शुरू कीजिए
- दिन 14दो अलग शुरुआतें, दो अलग बातों में
- दिन 15अकेले, छहों
- दिन 16किसी दुकानदार से एक वाक्य
- दिन 17किसी अजनबी से दो वाक्य, एक के बाद एक
- दिन 18अकेले, पूरा script एक बार
- दिन 19पूरा script अकेले, बिना रुके, दो बार
- दिन 20दस वाक्य, एक इंसान, एक बैठक
- दिन 21अकेले, ज़ोर से, आठों वाक्य दो बार
- दिन 22अकेले, दसों. आज सुनते वक़्त ध्यान दीजिए कि आवाज़ कहाँ रुकती है
- दिन 23इनमें से कोई एक वाक्य किसी असली इंसान से
- दिन 24आज दिन भर गिनिए कि आपने English के कितने शब्द बोले. गिनती रात को लिखिए: ______
- दिन 25अकेले, ज़ोर से, सातों दो बार
- दिन 26इनमें से कोई एक वाक्य किसी असली इंसान से
- दिन 27आज उस इंसान को सुनिए जिसकी English अच्छी लगती है, और गिनिए कि उसने कितनी बार *get* या *take* बोला: ______
- दिन 28आज एक बार जानबूझकर आसान शब्द चुनिए, वहाँ जहाँ आप भारी शब्द ढूँढ़ते
- दिन 29अकेले, ज़ोर से, आठों दो बार
- दिन 30अपना पहला चुना हुआ साँचा, किसी असली इंसान से. आगे हिंदी चलेगी.
- दिन 31वही पहला साँचा, दो अलग लोगों से
- दिन 32आज दूसरा साँचा शुरू कीजिए, एक बार
- दिन 33अकेले, ज़ोर से, आठों दो बार
- दिन 34अपना राय वाला साँचा, किसी असली इंसान से. बात छोटी हो तो भी चलेगा.
- दिन 35आज "Let me check and confirm." कहिए, वहाँ जहाँ आप वैसे तुरंत हाँ कह देते
- दिन 36अपना मना करने वाला साँचा, एक बार. छोटी बात पर ही सही.
- दिन 37अकेले, ज़ोर से, नौ के नौ दो बार
- दिन 38आज किसी बातचीत में एक बार "What I mean is…" कहिए
- दिन 39आज जब कहीं अटकें, चुप मत होइए. *"you know"* या *"I mean"* बोलकर आगे बढ़िए.
- दिन 40आज किसी को दो मिनट सुनिए और गिनिए कि उसने कितनी बार ये टुकड़े बोले: ______
- दिन 41अपने पहले हफ़्ते के दोनों साँचे, अकेले, दो-दो बार
- दिन 42पहला साँचा, उस इंसान से जिसका नाम आपने ऊपर लिखा
- दिन 43दूसरा साँचा, किसी और से
- दिन 44दोनों साँचे, एक ही दिन में, दो अलग लोगों से
- दिन 45दोनों साँचे. और आज एक चीज़ और — जो सबसे आसान लगा, उसे तीन बार बोलिए.
- दिन 46सवाल 1 के अपने तीनों वाक्य, अकेले, दो बार
- दिन 47सवाल 2 का अपना जवाब, आईने के सामने
- दिन 48अपनी strength वाली मिसाल, ज़ोर से
- दिन 49weakness वाला जवाब. यह सबसे अटकने वाला है, इसलिए तीन बार.
- दिन 50पाँचों जवाब, एक के बाद एक, बिना रुके. किसी घर वाले को सुनाइए.
- दिन 51हिस्सा 1 लिखिए, फिर उसे पाँच बार ज़ोर से
- दिन 52हिस्सा 2 लिखिए, फिर पाँच बार ज़ोर से
- दिन 53हिस्सा 3 लिखिए, फिर पाँच बार ज़ोर से
- दिन 54तीनों हिस्से जोड़कर, एक साथ, बिना रुके. तीन बार.
- दिन 55पूरा introduction, एक असली इंसान को. घर वाले भी चलेंगे.
- दिन 56अपना आज का update, तीन वाक्यों में, अकेले
- दिन 57आज अपना असली update किसी को दीजिए, तीनों टुकड़ों के साथ
- दिन 58आज कुछ पूछिए जो आप वैसे अकेले सुलझाने की कोशिश करते
- दिन 59"Which one should I do first?" — किसी असली मौक़े पर
- दिन 60कोई एक देरी, आज ही, पहले ही बता दीजिए. वो जो आप छुपा रहे हैं.
- दिन 61अकेले, फ़ोन कान से लगाकर, सातों दो बार
- दिन 62"Sorry, I did not catch that." — आज कहीं भी, एक बार
- दिन 63किसी को फ़ोन कीजिए और अपना नाम-जगह वाला वाक्य बोलिए
- दिन 64किसी बातचीत के अंत में तय बात दोहराइए: *"So I will…"*
- दिन 65एक पूरी छोटी call, शुरू से अंत तक. कोई भी call — दुकान, बैंक, कहीं भी.
- दिन 66अकेले, छहों, पाँच बार. इन्हें बिना सोचे निकलना है.
- दिन 67आज किसी meeting में सिर्फ़ दरवाज़े गिनिए. बोलना नहीं. कितने आए: ______
- दिन 68🎯 किसी असली meeting में एक वाक्य. किसी की बात में एक चीज़ जोड़िए.
- दिन 69आज एक सवाल पूछिए, meeting में. जवाब देना नहीं है — पूछना है.
- दिन 70आज दो बार बोलिए. एक बार जोड़कर, एक बार अपनी बात.
- दिन 71सातों ज़ोर से. लिखे हुए वाक्य बोलकर देखिए.
- दिन 72आज एक काम की email लिखिए, चार पंक्तियों में. भेजने से पहले ज़ोर से पढ़िए.
- दिन 73आज WhatsApp पर एक काम का message भेजिए, English में. छोटा.
- दिन 74आज एक voice note भेजिए, English में. तीस सेकंड काफ़ी हैं.
- दिन 75वो message भेजिए जो आप हफ़्तों से टाल रहे हैं. आज.
- दिन 76तेरहों, अकेले. फिर अपनी तीस सेकंड की recording कीजिए और सुनिए.
- दिन 77तेरहों, अकेले, धीरे. आज सिर्फ़ रफ़्तार पर ध्यान.
- दिन 78आज किसी से English में बात कीजिए और माफ़ी वाला वाक्य मत बोलिए
- दिन 79तेरहों, अकेले. *cannot* हर बार पूरा बोलिए.
- दिन 80आज कोई एक संख्या या तारीख़ बोलकर दोहराइए, किसी असली बातचीत में
- दिन 81आज जान-बूझकर एक छोटी ग़लती को बिना सुधारे छोड़ दीजिए. Article, preposition, कुछ भी.
- दिन 82अपना एक दायरा चुनिए और लिखिए: ______________. फिर तेरहों वाक्य ज़ोर से.
- दिन 83आज अपने दायरे में पाँच मिनट, भीतर की आवाज़ English में
- दिन 84आज कल की कोई बातचीत, भीतर ही भीतर, English में चलाइए
- दिन 85तेरहों. फिर अपने पंद्रह मिनट का वक़्त ऊपर लिखिए.
- दिन 86आज पूरे पंद्रह मिनट कीजिए, तीनों हिस्से. एक बार पूरा करके देखिए.
- दिन 87आज फिर पंद्रह मिनट. दूसरी बार ही यह तय करती है कि आदत बनेगी या नहीं.
- दिन 88पहले छह वाक्य, पाँच-पाँच बार. इन्हें बिना सोचे निकलना है.
- दिन 89आज एक बात English में शुरू कीजिए और उसे English में ही ख़त्म कीजिए — चाहे कोई कुछ भी कहे
- दिन 90🎯 एक वाक्य English में, अपने बच्चे के सामने. एक ही काफ़ी है.