
रात के ठीक ग्यारह बजे का समय था.
कमरे में घना अंधेरा फैला हुआ था. केवल लैपटॉप की स्क्रीन से निकलती नीली रोशनी Dhara के चेहरे पर पड रही थी, जिससे उसका ध्यान और भी ज्यादा केंद्रित दिख रहा था.
Dhara अपने हेडफोन लगाए पूरी तरह गेम में डूबी हुई थी. उसकी उंगलियाँ कीबोर्ड पर इतनी तेजी से चल रही थीं, जैसे वह कोई साधारण खिलाडी नहीं बल्कि कोई मशीन हो.
स्क्रीन पर युद्ध चल रहा था.
चारों तरफ दुश्मन थे, लगातार हमले हो रहे थे और उसकी टीम के खिलाडी एक- एक करके गिरते जा रहे थे.
MoonLight! जल्दी हील करो, हम बच नहीं पाएंगे! एक साथी खिलाडी घबराकर चिल्लाया.
Dhara ने बिना एक पल गंवाए अपना सबसे शक्तिशाली हीलिंग स्पेल इस्तेमाल किया.
और अगले ही क्षण.
पूरी टीम की ऊर्जा फिर से बढ गई.
स्क्रीन पर चमक उठा—
VICTORY!
Dhara ने हल्की सी सांस छोडी और कुर्सी पर पीछे झुक गई.
फिर से जीत गए. उसने धीमे स्वर में कहा.
गेम की दुनिया में उसका नाम था — MoonLight
एक ऐसी खिलाडी, जिसे लोग“ लिजेंडरी हीलर” कहते थे. जिसके बिना कोई भी हाई लेवल मैच जीतना लगभग नामुमकिन था.
लेकिन असल जिंदगी में Dhara बिल्कुल साधारण लडकी थी.
एक शांत, सीधी- सादी और पढाई में ध्यान देने वाली Collage छात्रा.
लेकिन जब रात होती. तो उसकी दूसरी दुनिया शुरू होती थी.
एक ऐसी दुनिया, जहाँ वह सिर्फ Dhara नहीं बल्कि MoonLight बन जाती थी.
अचानक आया अनजान रिक्वेस्ट
अचानक स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन चमका.
DarkKnight ने आपको टीम रिक्वेस्ट भेजा है.
Dhara की उंगलियाँ अचानक रुक गईं.
उसने ध्यान से नाम पढा—
DarkKnight
पूरा गेमिंग समुदाय इस नाम को जानता था.
सबसे खतरनाक खिलाडी.
सबसे तेज, सबसे रहस्यमयी और लगभग हर मैच का विजेता.
वह किसी के साथ लगातार टीम नहीं बनाता था.
Dhara ने भौंहें हल्की सी चढाईं.
ये मुझे क्यों? उसने खुद से कहा.
कुछ पल उसने सोचा और फिर उसने रिक्वेस्ट को नजरअंदाज कर दिया.
लेकिन कुछ ही सेकंड बाद फिर एक संदेश आया.
DarkKnight: मुझे एक हीलर चाहिए. सिर्फ तुम.
Dhara थोडी हैरान रह गई.
इतना सीधा संदेश?
इतना आत्मविश्वास?
उसने सुना था कि DarkKnight कभी किसी को दोबारा रिक्वेस्ट नहीं भेजता.
फिर भी उसने कुछ सोचकर रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली.
पहली बार साथ खेलना
गेम शुरू हुआ.
मैप था — Frozen Kingdom
चारों तरफ बर्फ ही बर्फ थी. ठंडी हवा और खतरनाक दुश्मनों से भरा हुआ इलाका.
Dhara थोडी सतर्क हो गई.
मेरे पास रहना, DarkKnight का संदेश आया.
छोटा सा संदेश था. लेकिन आदेश जैसा लगा.
Dhara ने कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ गेम पर ध्यान केंद्रित किया.
जैसे ही मैच शुरू हुआ.
अचानक पूरे मैदान में अफरा- तफरी मच गई.
दुश्मनों ने हमला कर दिया.
टीम के दो खिलाडी तुरंत गिर गए.
MoonLight! हम खत्म हो रहे हैं! एक खिलाडी ने घबराकर कहा.
Dhara ने तुरंत हीलिंग स्पेल शुरू किया.
नीली रोशनी पूरे मैदान में फैल गई.
और उसी समय.
DarkKnight आगे बढा.
एक ही वार में एक दुश्मन खत्म.
फिर दूसरा वार.
सीधा क्रिटिकल हिट.
Dhara की आँखें हल्की सी चौडी हो गईं.
ये. बहुत तेज है, उसने धीरे से कहा.
DarkKnight का खेल सिर्फ तेज नहीं था.
वह पूरी तरह परफेक्ट था.
हर मूव जैसे पहले से तय हो.
परफेक्ट कॉम्बिनेशन
अब बॉस स्टेज शुरू हुआ.
एक विशाल राक्षस सामने खडा था.
उसका हमला इतना शक्तिशाली था कि पूरी टीम खत्म हो सकती थी.
Dhara ने जल्दी से कहा,
मुझे तीन सेकंड चाहिए!
DarkKnight ने कोई जवाब नहीं दिया.
लेकिन उसने अपनी स्थिति बदल दी.
जैसे ही राक्षस ने हमला किया.
DarkKnight ने अपनी तलवार से पूरा वार रोक दिया.
पूरा नुकसान रुक गया.
Dhara ने उसी क्षण हीलिंग स्पेल इस्तेमाल किया.
और अगले ही पल.
राक्षस गिर गया.
स्क्रीन पर चमक उठा—
LEGENDARY CLEAR!
पूरा चैट बॉक्स भर गया:
ये दोनों कौन हैं? MoonLight और DarkKnight सबसे पावरफुल जोडी! इतनी परफेक्ट टीम कभी नहीं देखी!
Dhara बस स्क्रीन को देखती रह गई.
उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान थी.
लेकिन उसके मन में एक सवाल था.
ये DarkKnight आखिर है कौन?
मैच के बाद बातचीत
मैच खत्म होते ही DarkKnight का संदेश आया.
DarkKnight: तुम उम्मीद से बेहतर हो.
Dhara ने कुछ पल देखा और फिर लिखा—
और तुम. सामान्य नहीं हो.
कुछ सेकंड तक कोई जवाब नहीं आया.
फिर संदेश आया.
DarkKnight: फिर से खेलोगी मेरे साथ?
Dhara ने स्क्रीन को देखा.
एक अनजान खिलाडी.
जो बहुत ठंडा था, बहुत तेज था और बहुत रहस्यमयी भी.
कुछ अजीब सा आकर्षण था उसके खेल में.
उसने टाइप किया—
अगर तुम इतने ठंडे नहीं रहोगे.
संदेश भेज दिया.
असली दुनिया की झलक
दूसरी तरफ.
Collage के एक कमरे में Raj अपना लैपटॉप बंद कर रहा था.
उसकी आँखों में वही गहराई थी जो DarkKnight के खेल में दिखती थी.
वह खडा हुआ और खिडकी की ओर देखने लगा.
MoonLight. उसने धीरे से कहा.
उसकी आवाज में एक अजीब सी जिज्ञासा थी.
और तभी उसके फोन पर एक नोटिफिकेशन आया.
MoonLight ने आपको स्वीकार कर लिया है.
Raj के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई.
दिलचस्प.
Dhara ने अपना हेडफोन उतार दिया.
कमरा अब पूरी तरह शांत था.
उसने धीरे से कहा—
DarkK
night. तुम हो कौन?
और तभी.
स्क्रीन फिर से चमकी.
आपको एक नया Friend रिक्वेस्ट मिला है।
भेजने वाला नाम था—
DarkKnight
Ye puri kahani pocketfm par he aap ja kara sun sakate he .