
तुम मत देना मुझे ,
कोई चाकलेट ,
कोई चुड़ी ,
कोई हार,
मत लाना पायल बिंदी श्रृंगार ,
मिलने आओ जब तुम मुझसे ,
लेते आना कोई किताब ।
हो जिसमें हिंदी कविताएं ,
हो जिसमें प्रेम कहानी ,
या हो संघर्ष की बातें ,
तुम मत लाना,
कोई गुलाब,
कोई गुलदस्ता ,
कोई तिनका,
जब तुम मिलने आओ,
बस लेते आना कोई किताब।
kripa ✍️✍️