प्रेमगीत
तुमको सुनता रहूँ तो मुझको ऐसा लगे,
जैसे बसंती कोयल गुनगुनाती है अब।
तेरी बातों में कुछ ऐसी मिठास है प्रिये,
जैसे मधुमास में कलियाँ मुस्कुराती हैं अब।
तेरी आवाज़ में है कोई जादू सनम,
मन की वीणा स्वयं ही बजाती है अब।
तुम जो बोलो तो ठहर जाएँ लम्हे सभी,
धड़कनें गीत प्रेम के सुनाती हैं अब।
✍️ इंजीनियर राजन सोनी 'निर्मय'