
मौन को सुन सके, ऐसा अब कौन है,
साध ले जो मौन गति, वीर वो कौन है।
शोर में खो गई हैं संवेदनाएँ यहाँ,
मौन की वेदना समझे, ऐसा अब कौन है।
मौन तो मौन है, फिर क्रुद्धता कौन है,
क्रुद्धता का मैं ही तो शांत चित्कार हूँ।
शोर की भीड़ में मौन का स्वर लिए,
अंतर्मन में उठता हुआ प्रतिकार हूँ।
✍️ इंजीनियर राजन सोनी "निर्मय"
अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश