Back to feed

अपनेअपने कौन?🤔

अपनेअपने कौन?🤔

आजकल कैमरे हर जगह लगा दिए जाते हैं,

शायद इंसानों पर भरोसा कम हो गया है…

लेकिन एक सवाल दिल में रह जाता है—

जो तुम्हें “अपना” कहकर

हर जगह अपने साथ ले जाए,

और ज़रूरत खत्म होते ही

उसी जगह अकेला छोड़ जाए…

तो बताओ,

वो अपना कैसे हुआ?

कैमरा तो फिर भी

जहाँ लगाया जाता है,

वहीं आख़िरी पल तक

नज़र रखता है…

इंसान तो ऐसे अपने हैं,

जो साथ चलने का वादा करके

मंज़िल से पहले ही मुड़ जाते हैं…

और पीछे छोड़ जाते हैं

एक ऐसा सवाल—

“अगर मैं अपना था,

तो मुझे अकेला क्यों छोड़ दिया?” 🥀

Baatcheet