Back to feed

समय में विलीन

हम समय के महासागर से उठते हैं

और समय के महासागर में विलीन हो जाते हैं!

हम कहाँ से आते हैं,

और कहाँ चले जाते हैं?

यह सब एक रहस्य है!

लेकिन कथाओं और प्रतीकों के माध्यम से

हम वास्तविकताओं को समझने की कोशिश करते हैं।

तो ऐ कहानीकार,

अपनी कथा जारी रखो,

हम पूरे ध्यान से तुम्हें सुन रहे हैं!

रात बहुत लंबी है!

रुखसार अहमद फारुकी

18/05/2026 .

Baatcheet