Back to feed

विश्व रक्तदाता दिवस

#दिनाँक_14_06_2026

#विषय_विश्व_रक्तदाता_दिवस

#स्वरचित

रक्तदान करने वाले उस निस्वार्थ वीर का करते हैं सम्मान l

ना दिन देखते ना रात रक्तदाता है वो करते रहते रक्तदान l

बिना जान पहचान के अपनो सा फर्ज निभाकर करते रक्तदान l

आज उस महादानी रक्तदानी वीर का करते हैंआभार l

दुनिया के लिए वो अनजाना हैं चुपके से वो जीवन दे जाता l

यही वो सच्चा रक्तदाता करता नहीं कभी भी वो अभिमान l

ना जात देखे ना नाम पूछते बस देखते है केसे बचाए इंसान l

सारे काम छोड़ देते,भूख प्यास की भी नहीं है कोई फ़िक्र l

ना गाँव ना दूरी देखे बस चल दे आए जब एक फोन कॉल l

जिंदगी उनकी इससे जुड़ी बचा ली जिन्होंने अनगिनत जान l

उनके हाथो से निकली खून की एक एक बूँद देती जीवनदान l

किसी माँ की आँखों का नूर बचाती,किसी का बचाती सुहाग l

किसी बच्चे की जिंदगी बचाती किसी बच्चे के सिर पिता का हाथ l

बहन के भाई की कलाई बचाती रक्तदाता के रक्त की बूँदों की ये सौगात l

कोई मेडल नहीं कोई शोर नहीं ना कोई दिखावे की झूठी शान l

दूसरे के सीने में धड़कन भर दे एसा हैं वो चलता-फिरता भगवान l

है रक्तदाता,है जीवन के दूत वो,कर देते दूसरों के जीवन मे उजियारा l

देकर अपने खून का कतरा कतरा बचाते मरती हुई उम्मीद का दिया l

तुम बदले में नहीं करते कभी कोई आशा मिटा देते किसी की निराशा l

करते हैं तुम्हारी सराहना करते हैं तुम्हें सलाम,सीखाते दुनिया को रक्तदान है महादान l

इंसान के काम जो इंसान ना आए तो फिर वो कैसा इंसान बात ये सिखाई l

कहते हैं मित्रों करो तुम भी रक्तदान आगे बड़ो अपना फर्ज निभाओ इससे बड़ा ना कोई दान l

रहता इससे शरीर स्वस्थ बीमारीया नहीं होती ना इससे कोई नुकसान l

ना होती कमजोरी,कुछ घण्टों मे फिर से बन जाएगा बचा लोगे तुम भी किसी की जान l

तुम्हारे खून की कुछ बूँदों से सोचो जरा एक माँ फिर मुस्कुरायेगी किसी का टूटता घर फिर से जुड़ जाएगा

बिगड़ती हुई कहानी से किसी की कहानी नयी बन जाएगी l

आओ एक प्रयास करे रक्तदान कर जीवन बचाए ले ये संकल्प आज l

काजल मनीष जैन

राजस्थान

Baatcheet