Back to feed

कैमरे पर भरोसा

कैमरे पर भरोसा

आजकल इंसानों से ज़्यादा,

कैमरे पर भरोसा किया जाता है…

क्योंकि इंसान बदल सकता है,

पर कैमरा सब कुछ रिकॉर्ड कर जाता है।

रिश्तों में अब गवाही चाहिए,

बातों में भी सबूत चाहिए…

दिल की सच्चाई कौन देखे,

हर सच के लिए कैमरा चाहिए।

अजीब दौर है साहब—

इंसान पर शक है,

और इंसान के बनाए कैमरे पर विश्वास…

शायद इसलिए,

क्योंकि कैमरा झूठ नहीं बोलता,

बस अफ़सोस…

वो किसी का अपना भी नहीं होता। 🥀

Baatcheet