Back to feed

कर प्रीत मैने तुमसे

कर प्रीत मैंने तुमसे सपना साकार कर लिया है,

मेरे प्रभु ने मुझ पर बड़ा उपकार कर दिया है।

तेरी मुस्कान से महका मेरे हृदय का कोमल उपवन,

पाकर तेरा प्रेम मैंने जीवन गुलज़ार कर लिया है।

तेरी आँखों में जब-जब मैंने अपना संसार देखा,

हर दुआ में बस तेरा ही स्नेह अपार देखा।

माँगा था जिसे बरसों से मैंने अपने प्रभु से,

तुझमें ही उस हर प्रार्थना का साकार रूप देखा।

✍️ इंजीनयर राजन सोनी

अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश

Baatcheet