Back to feed

Sangharsh Se Udaan

एक जंगल के पास एक पेड़ की डाली पर एक छोटा सा cocoon लटका हुआ था।

उस cocoon के अंदर एक नन्ही सी तितली थी, जो धीरे-धीरे बाहर आने की कोशिश कर रही थी।

हर दिन वह थोड़ा-थोड़ा धक्का देती, फिर थक जाती।

उसकी कोशिश बहुत मुश्किल थी।

कभी वह रुक जाती, कभी फिर से कोशिश करती।

एक दिन वहाँ से एक आदमी गुज़रा।

उसने देखा कि छोटी सी तितली कितनी मेहनत कर रही है।

उसे तितली पर दया आ गई।

उसने सोचा,

“बेचारी इतनी परेशान हो रही है, मैं इसकी मदद कर देता हूँ।”

उस आदमी ने कैंची से cocoon को थोड़ा सा काट दिया।

अब तितली आसानी से बाहर आ गई।

लेकिन बाहर आने के बाद कुछ अजीब हुआ…

तितली के पंख बहुत छोटे और कमजोर थे।

वह उड़ने की कोशिश करती, लेकिन हर बार नीचे गिर जाती।

आदमी हैरान हो गया।

उसे समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ।

फिर एक बूढ़े ज्ञानी व्यक्ति ने उसे समझाया—

“तितली जब खुद struggle करके cocoon से बाहर निकलती है,

तो उसी मेहनत से उसके पंख मजबूत बनते हैं।

अगर उसकी struggle बीच में रोक दी जाए,

तो उसके पंख कभी ताकतवर नहीं बन पाते।”

तब आदमी को अपनी गलती समझ आई।

उसे एहसास हुआ कि हर मुश्किल हमारे लिए बुरी नहीं होती।

कुछ मुश्किलें हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं।

🌸 सीख 🌸

बच्चों, अगर पढ़ाई मुश्किल लगे,

या कोई काम बार-बार करने पर भी ना हो…

तो हार मत मानो।

क्योंकि वही मेहनत और struggle

एक दिन तुम्हें मजबूत और सफल बनाएगी। 💛

✍️Ek Khamosh Aurat ✍️

Baatcheet