Back to feed

कमी किसमे?

फोन की घंटी बजी रिया ने तीन चार रिंग के बाद फोन उठाया तो दूसरी तरफ से उसकी सहेली पारुल ने फोन उठाते ही उसे सुनाना चालू कर दिया

" क्या यार रिया कब से फोन मिला रही हु अब उठाया तूने "चार ही दिन मे ये हाल है तो एक महीने मे तो बिल्कुल ही भूल जायेगी "

"नही यार ऐसी कोई बात नही है दरसल माँ की तबियत खराब है तो सारा घर का का मेरे सिर मत्थे आ गया है रिया ने जवाब दिया "

क्या तबीयत ज्यादा खराब है डाक्टर को नही दिखाया पारुल ने पूछा

अरे इतनी भी नही हैं कि डॉक्टर को दिखाया जाए सिर मे ही तो दर्द है सुबह से लेटी हुई हैं हर थोड़ी डर मे आवाज़ लगती है पता नही सच मे बीमार है या मेरे आ जाने से नखरा कर के पड़ी हैं! तेरे यहा स्पेस हो तो मैं वही आ जाऊ और फिर तो होस्टल जाना ही है

अंदर लेटी रिया की माँ बेड के बगल मे रखे इंटरकॉम् से सुन रही थी और सोच रही थी की इसमे कमी किसकी है, महंगे hi fi स्कूल की या संस्कारों की?

Baatcheet