Back to feed

Ma ma hoti hai

मदर्स डे पर जब मैं अपनी मम्मी की फोटो लगाती हूँ, तब मेरी मम्मी प्यार से कहती हैं — “सासू माँ की फोटो भी लगाओ, उनका क्यों नहीं लगाती?”

और सच कहूँ तो मैं अपनी सासू माँ का पूरा सम्मान करती हूँ, क्योंकि वो भी एक माँ हैं। हर माँ अपने आप में सम्मान और प्यार की हकदार होती है।

लेकिन दिल की एक बात मैं हमेशा महसूस करती हूँ —

माँ की जगह कोई नहीं ले सकता।

जिस माँ ने हमें जन्म दिया, बचपन से हर खुशी-दर्द में साथ रही, बिना किसी स्वार्थ के हर पल हमारा ख्याल रखा… उनकी जगह दुनिया में कोई दूसरा कैसे ले सकता है?

रिश्तों का सम्मान अपनी जगह है, और होना भी चाहिए।

लेकिन अपनी माँ के लिए जो एहसास होता है, वो सबसे अलग और सबसे खास होता है।

अपनी माँ की जगह किसी और को देना शायद हर किसी के लिए इतना आसान नहीं होता।

ये सिर्फ मेरे अपने विचार हैं, किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं।

Baatcheet