
जब कोई सुंदर कहे,तो तेरा नाम लिख दूं!
तपती धूप की सुनहरी शाम लिख दूं!
यूं तो होती है बात सिर्फ चांद की,
इश्क़ में तेरे,तेरे नाम पूरा आस्मां लिख दूं!
थोड़ा तुम चलो, थोड़ा हम चलें!
तेरी कमी मुझको,मेरी तुम्हे न खले!
यक़ीनन रहती हो तुम तो मेरे दिल के पास ही..
हो कोशिश ऐसी,तुम मुझसे और हम तुमसे मिलें!