चिकू आज बहुत खुश है क्योंकि उसे कूड़े मे से 25₹मिले है। वह छोटू को यह दिखाने के लिए दौड़ते हुए उसके पास जाता है। चिकू छोटू से कहता है की “छोटू ये देखो मुझे क्या मिला है? 25₹। तुम्हे पता है इससे मै क्या -क्या खरीद सकता हूँ अच्छा खाना खरीदूंगा नहीं एक अच्छा बनियान लूँगा। आज मै बहुत खुश हूँ।”यह सुनकर छोटू भी बहुत खुश होता है। चिकू और छोटू दोनों दोस्त है, दोनों साथ मे कूड़ा बीनने का काम करते है। दोनों की उम्र भी लगभग समान है 9-10साल। कूड़ा बिनकर किसी तरह अपना पेट पालते है। पेट पालना इतना मुश्किल है तो भला पढ़ना कंहा से हो पाए। चिकू और छोटू के माता पिता भी कूड़ा बीनने का काम करते है। बचपन से दोनों को कूड़ा बिनने की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिस समय बच्चों के हाथ मे खिलौने होने चाहिए उस समय इनके हाथ कूड़ा बिन रहे है।
एक दिन छोटू को रास्ते मे एक किताब मिलती है। किताब मे सुंदर -सुंदर चित्र बने हुए है। वह उस किताब को लेकर बहुत खुश होता है। उसे लेकर वह चिकू के पास जाता है। चिकू उस किताब को देखकर बहुत खुश होता है क्योंकि उसमे सुंदर चित्र बने हुए है। वे दोनों उस किताब को लेकर तो बहुत खुश है लेकिन वह उस किताब को पढ़ नहीं पा रहे है। वह उसमे लिखी कहानी को तो देख रहे है लेकिन उस कहानी को पढ़ नहीं पा रहे है। इस पर छोटू काफ़ी दुखी होता है। चिकू उसे लेकर चाय वाले की दुकान पर हीरालाल के पास जाता है। उनसे किताब पढ़ने को कहता है लेकिन हीरालाल उन्हें भगा देता है।की वह उसके धंधे का समय है और वह क्यों उन्हें कहानी पढ़कर सुनाएगा। इसपर दोनों काफ़ी दुखी होते है। इसपर एक व्यक्ति उन्हें स्कूल मे अध्यापक के पास जाकर पढ़वाने को कहता है। चिकू और छोटू एक इंग्लिश स्कूल मे जाते है। वंहा खिड़की के पास अध्यापक को पढ़ाते हुए देखते है। कक्षा मे बैठा मनु उन्हें देख लेता है। वह उनसे पूछता है की “तुम लोग कौन हो और यंहा क्या कर रहे हो।”इसपर चिकू अपना परिचय देता है।
चिकू मनु से कहता हैं की “हम एक किताब अध्यापक से पढ़वाने आये है।”इसपर मनु हँसने लगता है। उसकी हंसी सुनकर अध्यापक खिड़की के पास आ जाता है। वह छोटू और चिकू को भगाने लगता है। तभी गॉर्ड भी वंहा आ जाता है और उन दोनों को पकड़कर बाहर भगा देता है। चिकू और छोटू निराश हो जाते है। दूसरे दिन छोटू को रास्ते मे मनु मिलता है और वह कहता है की “मै तुम्हे कहानी पढ़कर सुनाऊंगा।”छोटू खुश हो जाता है। मनु जैसे ही कहानी पढ़ना शुरू करता है तभी मनु की माँ वंहा आ जाती है। वह मनु को डांटते हुए कहती है की “तुम इस कूड़ा बिनने वाले को इस घर मे लेकर आये हो और इसे कहानी पढ़कर सुना रहे हो। यह कितना गंदा है अनपढ़, जाहिल, गँवार है ये। यहाँ से इसे बाहर निकालो।”छोटू वंहा से बाहर चला जाता है।
छोटू और चिकू काफ़ी निराश हो गए थे। वे इस किताब को देख रहे थे और सोच रहे थे की काश वो भी पढ़े -लिखें होते। कुछ दिन बाद छोटू और चिकू की बस्ती मे एक समाजसेवीका आती है उसका नाम अंकिता है।अंकिता से छोटू और चिकू की मुलाक़ात होती है।
छोटू अंकिता से पूछता है की “क्या आपको पढ़ना आता है।”इसपर अंकिता हँसते हुए बोलती है की “हाँ मुझे पढ़ना आता है।”छोटू फिर पूछता है की “आप मुझे कहानी पढ़कर सुनाएंगी।”अंकिता कहती है की “हाँ मै तुम्हे कहानी पढ़कर सुनाऊँगी भी और तुमलोगो को पढ़ना भी सिखाउंगी। “चिकू और छोटू बहुत खुश होते है। चिकू और छोटू रोज की तरह कूड़ा बिनने मे लग जाते है। छोटू और चिकू के माता पिता को इस बात का पता लगता है तो वे उन लोगो डाटने लगते है। दोनों डर जाते है। किसी तरह यह मामला कुछ दिनों तक शांत रहता है। छोटू और चिकू पढ़ने की बात को भुला देते है। अंकिता ज़ब उनसे मिलने आती है तो वे दोनों छीप जाते थे।
एक दिन कूड़ा बिनते समय दोनों का झगड़ा गोलू से हो जाता है गोलू भी कूड़ा बिनने वाला है। वह छोटू और चिकू से बहुत चिढ़ता है।छोटू, गोलू को इस झगड़े मे थप्पड़ मार देता है। गोलू इस बात का बदला लेने की सोचता है। वह छोटू की कहानी की किताब मौका पाकर लेकर भाग जाता है। छोटू अपनी किताब खोजने मे लग जाते है। लेकिन उसे किताब नहीं मिलती है। छोटू और चिकू किताब ढूंढने मे लग जाते है। कोई छोटू को बताता है की उसकी किताब गोलू ने छुपाई है।यह सुनते ही छोटू और चिकू गोलू के पास पहुंचते है लेकिन गोलू उन्हें देखकर भागने लगता है। दोनों गोलू का पीछा करने लगते है। किसी तरह गोलू पकड़ा जाता है, गोलू को अंकिता पकड़ती है तब छोटू उससे अपनी किताब के बारे मे पूछता है। गोलू उस किताब के बारे मे बता देता है। फिर भी किताब नहीं मिलती है। अंकिता कहती हैकी “तुम दोनों इस किताब से इतना प्यार करते हो लेकिन इसे पढ़ना नहीं चाहते हो। “छोटू और चिकू एक दूसरे को देखते है फिर चिकू कहता है की” हम किताब पढ़ेगे। “छोटू कहता है की “कैसे पढ़ेगे किताब तो मिल नहीं रही है। “चिकू कहता है “मेरे पास 25₹है। इससे मै वैसी ही किताब खरीदूंगा। इस तरह चिकू नई किताब लेते है और दोनों साथ मे पढ़ते है।