Back to feed

उगता सूरज क्या बताता है?

उगता सूरज क्या बताता है?

सूरज उगता नित्य सवेरे

और चलना हमे सिखाता है

कहता है बढे चलो जीवन पथ पर

जबतक आखिर सांस तुम्हारा है

ढलती जाती जिंदगी मानव की

यह भी सूर्य बताता है

सूर्योदय से शुरूआत होती तेज की प्रचंडता का

और यह आधे दिन तक बढता है

फिर होता शुरूआत कमी तेज की प्रचंडता का

और अखिरी समय में यह ढलता है

ठीक यही गति है मानव जीवन की

इसमें जो संभलकर चलता है

वो एक बेहतर कामयाबी के साथ अंत को पता है।

Baatcheet(1)

5.0(1)