Back to feed

सच्चा प्रेम

रोहित एयरपोर्ट से अपने परिवार के साथ सीधा अंजलि मैडम के घर पहुँचता हैं।अंजलि मैडम के घर पहुंचने पर वंहा उनकी हालत देखकर उसे बहुत दुख होता है। अंजलि मैडम डिप्रेशन मे चली गईं है। रोहित उन्हें अपने घर लेकर आता है। घर पर उनकी देखभाल और इलाज के लिए डॉक्टर रखा। रोहित अपने स्कूल के दिनों के बारे मे सोचने लगा की ज़ब वह कक्षा 12मे था तब अंजलि वंहा हिंदी की अध्यापिका बनकर आयी थी यह उनकी पहली नौकरी थी। ज़ब रोहित ने उन्हें देखा तो वह देखता ही रह गया। उनकी बड़ी बड़ी आँखे, गुलाबी होंठ, गोरा रंग यह सब उनकी शारीरिक बनावट थी। उनके ऊपर हर रंग अच्छे लगते थे।उन्हें सफ़ेद रंग ज्यादा पसंद नहीं था रोहित उनकी तरफ आकर्षित होता जा रहा था। सभी हिंदी की किताब मे देखा करते लेकिन रोहित अंजलि मैडम को देखता रहता। चुंकि रोहित पीछे बैठता था इसलिए मैडम उसे देख नहीं पाती थी। अब रोहित का आकर्षण प्यार और फिर दीवानगी मे बदल गया था। रोहित सिर्फ अंजलि मैडम के बारे मे ही सोचता रहता। उसका पढ़ाई मे भी मन नहीं लगता था। उसके माता -पिता इसके लिए उसे बहुत डाटते थे। लेकिन इसका उसपर कोई असर नहीं पड़ता था। रोहित अपनी दीवानगी मे अंजलि मैडम के घर के चक्कर काटने लगता है। उनके घर कभी फूल रख देता, कभी चॉकलेट। मैडम इन सबसे अनजान ये सब चीजे देखकर खुश हो जाती थी।

एक रोहित ने अंजलि मैडम को किसी अनजान के साथ देखा। उसे गुस्सा आने लगा की वह मैडम को इतना प्यार करता है और मैडम किसी और के साथ घूम रही है। फिर उसने सोचा की शायद वह काम के सिलसिले मे इस व्यक्ति के साथ है। फिर एक दिन रोहित ने अंजलि मैडम और उनकी सहेली की फोन पर बात सुनी मैडम कह रही थी की “मै उससे प्यार करती हूँ। वह अपने प्यार के बारे मे इजहार नहीं कर पा रही है। रोहित को यह सुनने पर ऐसा लगा की उसके पैरो के नीचे की जमीन खिसक गई है। वह गुस्से से आगबबूला होकर घर पंहुचा। उसे गुस्से मे देखकर उसकी माँ ने इसका कारण पूछा तो रोहित रोते हुए अपनी माँ से सारी बाते बता देता है। फिर वह आंसू पोछते हुए गुस्से से उठता है और अंजलि को बर्बाद कर देगा यह कहते हुए घर से बाहर जाने लगता है।तभी उसकी माँ उसे रोकती है और कहती है की “तुम प्यार करते हो और प्यार का मतलब नहीं जानते हो। प्यार का मतलब होता है जिससे आप प्यार करते है उसकी खुशियों क़े लिए अपनी जान दे दे न की उसकी जान लेते है।”रोहित को ये बाते समझ मे आ जाती है और वह अंजलि मैडम को उसके प्यार से मिलाने मे उनकी मदद करने का तय करता है।

रोहित विकास क़े घर और उसके परिवार वालों का पता करता है। विकास एक प्राइवेट कंपनी मे काम करता है, वह एक अच्छा लड़का है लेकिन परिवार वाले पुराने विचारों क़े है। वे लोग जाति, धर्म जैसी रुदीवादियों मे बंधे हुए है। रोहित सोचता है की अंजलि मैडम तो विकास की जाति की नहीं है तो उनके शादी मे बहुत मुश्किलें आ सकती है। रोहित पहले ये जानने की कोशिश करता है की क्या विकास भी अंजलि मैडम से सच्चा प्रेम करता है। इसके लिए वह अंजलि मैडम की तरफ से फूल विकास क़े घर भेजता है। वह छुपकर विकास क़े भावो को भी देखता है की फूल मिलने पर विकास खुश होता है या गुस्सा। फूल मिलने पर विकास ख़ुश होता है। यह देखकर रोहित समझ जाता है की विकास भी अंजलि मैडम को पसंद करता है। अगले दिन ही रोहित विकास से मिलने का उपाय सोचता है। इसलिए वह उसके ऑफिस क़े पास एक पता पूछने क़े बहाने बाते करने लगता है और धीरे -धीरे विकास से दोस्ती कर लेता है।बातों ही बातों मे विकास रोहित को अंजलि को पसंद करने और उसके द्वारा भेजे गए फूल क़े बारे मे बता देता है। विकास भी अंजलि से प्यार करता है लेकिन बताने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। रोहित विकास से उसके प्यार का इजहार करने मे उसकी मदद करने का वादा करता है। रोहित विकास को केंडल लाइट डिनर प्लान करने को कहता है। विकास अंजलि को एक दिन केंडल लाइट डिनर क़े लिए एक होटल मे बुलाता है। अंजलि होटल मे जाती है। यह सब देखने क़े लिए रोहित भी वंहा विकास क़े साथ पहुँचता है लेकिन अंजलि उसे देख नहीं पाती है। इस केंडल लाइट डिनर मे विकास अपने प्यार का इजहार अंजलि से करता है और अंजलि उसके प्यार को स्वीकार कर लेती है। इस तरह अंजलि और विकास क़े प्रेम का सिलसिला चलने लगा। विकास ने अंजलि से प्यार की बात अपने घर वालों से की तो उसके परिवार वाले अंजलि को बहू क़े रूप मे स्वीकार करने क़े लिए राजी नहीं है। अंजलि क़े परिवार मे केवल उसकी माँ है और वह अंजलि की ख़ुशी मे ख़ुश है। रोहित को समझ नहीं आता है की वह विकास क़े परिवार वालों को विकास और अंजलि क़े शादी क़े लिए कैसे मनाये? इसमें उसकी माँ उसे बताती है की अंजलि को विकास क़े परिवार वालों का दिल जितना होगा।

रोहित विकास को अंजलि द्वारा परिवार वालों का दिल जितने की बात कही और इसके लिए कई उपाय भी बताये। उपाय क़े मुताबिक अंजलि को विकास क़े परिवार वालों का दिल जितने क़े लिए उनके घर मे प्रवेश लेना होगा। एक दिन विकास बताता है की उसके पिता क़े बचपन क़े दोस्त की बेटी उनके घर छुट्टियों पर आ रही है। रोहित विकास को उस लड़की की जगह अंजलि को उसके घर भेजनें का सुझाव देता है। विकास वैसा ही करता है। वह अपने पिता क़ी दोस्त की बेटी नूपुर को सारी बाते बताकर उसे अंजलि क़े घर उसकी माँ क़े साथ रुकने क़े लिए राजी कर लेता है। और अंजलि को अपने घर नूपुर बनाकर ले जाता है चुंकि सब नूपुर को पहले देखे नहीं होते है इसलिए उसे पहचान नहीं पाते है। अंजलि कुछ ही दिनों मे विकास क़े परिवार मे घुल मिल जाती है। धीरे -धीरे परिवार क़े सभी सदस्य उसे प्यार करने लगते है। विकास क़े माता -पिता अंजलि को अपनी बहू क़े रूप मे और विकास की पत्नी क़े रूप मे देखने लगते है। वह एक दिन अंजलि और विकास से इसके बारे मे बात करते है।दोनों शादी क़े लिए तैयार हो जाते है लेकिन अंजलि उन्हें सच्चाई बताना चाहती है। विकास उसे मना करता है लेकिन वह नहीं मानती है। और विकास क़े माता -पिता को सारी सच्चाई बता देती है। सच्चाई जानकर विकास क़े माता -पिता थोड़ा नाराज होते है लेकिन अंजलि और विकास क़े सच्चे प्रेम क़े लिए उनकी शादी करा देते है। अंजलि और विकास की शादी क़े बाद रोहित अपनी स्कूल की पढ़ाई क़े लिए चला जाता है। वही पर वह शादी भी कर लेता है।

रोहित की पत्नी निधि उसे बुलाती है तो वह अपनी सोच से बाहर आता है। निधि समझ जाती है की वह अंजलि मैडम क़े बारे मे सोच रहा है। रोहित ने निधि को सारी सच्चाई पहले ही बता दी थी। निधि को रोहित क़े अंजलि मैडम क़े प्रेम से कोई आपत्ति नहीं थी। क्योंकि वह जानती थी की रोहित निधि से भी बहुत प्यार करता है। रोहित अंजलि मैडम क़े पास उनसे बात करने क़े लिए जाता है। अंजलि रोहित को बताती है की विकास की एक एक्सीडेंट मे मौत हो गईं। उसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। अंजलि और उसके ससुराल वालों का अदालत मे केस चल रहा है और वह अकेले रहती है। रोहित अपनी पत्नी और बेटे से अंजलि को मिलवाता है। अंजलि उसके बारे मे जानकर बहुत ख़ुश होती है। अंजलि रोहित और निधि क़े साथ उनके घर मे रहने लगती है। रोहित उनको एक स्कूल मे नौकरी दिलवा देता है। रोहित ने कभी भी अपने दिल की बात अंजलि से नहीं कही लेकिन उसने सच्चे प्रेम क़े अर्थ को सार्थक कर दिया।

Baatcheet