
हम समय के महासागर से उठते हैं
और समय के महासागर में ही विलीन हो जाते हैं!
हम कहाँ से आते हैं
और कहाँ चले जाते हैं?
यह सब एक रहस्य है!
लेकिन कहानियों के प्रतीकों के माध्यम से
हम वास्तविकताओं को समझने की कोशिश करते हैं।
तो, हे कथावाचक,
कृपया अपनी कथा जारी रखो,
हम पूरी तन्मयता से तुम्हारी ओर ध्यान लगाए हुए हैं!
रात बहुत लंबी है!
रूखसार अहमद फारूकी
( गौती वाला ) .