ट्रेन का सफर
यात्रा करने के लिए
प्रसिद्ध और लोकप्रिय सफर
एक मनभावन सफर
कभी टिकट और बिना टिकट के सफर
वो है ट्रेन का सफर।
यात्रा शुरू होते
स्टेशन मिलते जाते हैं
भूख प्यास से व्याकुल यात्री
खाना ट्रेन में ही खाते हैं
भीड -भाड का सफ़र
कभी सीट कभी खड़ा ही सफर
वो है ट्रेन का सफर।
यात्रा के दौरान एक रोचक
आनंद
पेड वनस्पति और खेत खलिहान
बड़े बगान को देखता हुआ सफर
ट्रेन का सफर।
विभिन्न तरह से
मंद या तिव्र गति से
समय का पालन करने वाला सफर
कभी समय से कभी देर
से शुरू होने वाला सफर
ट्रेन का सफर।