Back to feed

फूल और कांटे

एक अनोखे से ख्वाब का आंखों ने मेरी दीदार कर लिया

एक फूल को एक कांटे ने प्यार कर लिया

खूबसूरत रंगों के रंग देखिए

यहां प्यार की जीवन में उमंग देखिए

फूल को ये बात कांटे की तरह चुभती

कास मैं इस कांटे के साथ न खिलती

कांटो के दिल मे था प्यार का जुनून

फूलों के साथ उन्हें मिलता था सुकून

कांटो ने प्यार का इज़हार जब किया

फूलों ने यारों जवाब ये दिया

मेरी पंखुरी तुमसे हैं ज्यादा हसीन

मेरे जैसा कोई खूबसूरत नही

मुस्कुराने पर मेरे खुदा रूक गया

मुझे पाने वाला यहां बिक गया

जब फूलों का नफरत झलकने लगा

कांटों का आंसू छलकने लगा

फूलों की दुनिया मे कांटो का होना

ये फूलों का है या कांटो का रोना

एक मुसाफ़िर कही से आया वहां

जवां फूल देख मुकुराया जहां

मुसाफ़िर ने सोचा इसे तोड़ लू

किसी खूबसूरत को क्यों छोड़ दूं

हरकत मुसाफ़िर की जो रंग लाई

करने लगा यारों कांटा लड़ाई

फूल को छोड़कर मुसाफ़िर चल दिया

कांटों ने यारों कमाल कर दिया

फूलों के दिल में वो प्यार भर दिया

यहां फूलों ने कांटों से प्यार कर लिया

संदीप मिश्रा

7398593128

Baatcheet