Back to feed

भारत का संस्कार ले कर आया हूँ मैं संस्कार का एक छोटा सा बाजार ले

भारत का संस्कार ले कर आया हूँ मैं संस्कार का एक छोटा सा बाजार ले कर आया हूँ

हाँ मैं प्यार ले कर आया हूँ

थोड़ी इज्जत थोड़ी खुशी और थोड़ा इंतजार ले कर आया हूँ

हाँ मैं प्यार ले कर आया हूँ

चाहत भी है इजाजत भी है थोड़ा सा व्यापार ले कर आया हूँ

हाँ मैं प्यार ले कर आया हूँ

उम्मीदों से तकलीफो का हाल ले कर आया हूँ

हाँ मैं प्यार ले कर आया हूँ

खुशी खुशी मैं इस संसार में व्यवहार ले कर आया हूँ

हाँ मैं प्यार ले कर आया हूँ

संस्कार मिलता कैसे है

आओ आज मैं सिखाऊंगा

बड़े बुजुर्गो का मैं तुमको आशीर्वाद दिलवाऊंगा

दिल के अरमानो को मैं यहां जगाऊंगा

मन को आकर्षित करवा के तुमको खुशियाँ दिलवाऊंगा

जब भी आदर संस्कार चाहिए हो तो भारत में तुम भी आ जाना

बड़े बुजुर्गो को प्रणाम करना किसी से ना तुम सरमाना

यहाँ प्रणाम से सब शुरू होता है ये बताने आया हूँ

बिना जाने तुमको मैं भी हक़ जताने आया हूँ

देखो इस मतलबी दुनियां में त्यौहार ले कर आया हूँ

हाँ मैं प्यार ले कर आया हूँ

करन बघेल

Baatcheet