Back to feed

जीत और हार

जीत की खुशी मिली

हार से जब बहुत लङा

जीतने के लिये मैं कई

बाजीयां चलता रहा

मुश्किलों की चुनौतियां

परिक्षा समझ हल करता रहा

पश्न पर प्रश्न कठिन

उत्तर पुस्तिका पर भरता रहा

हल छिपा था वहीं

खोज-बीन चलती रही

सामने खङा उत्तर मिला

जब -जब हार के थकता रहा

परिश्रम की चमक अब मेरे

व्यक्तित्व में भरी,हार भी बहुत

खुश हुई एक मनोबल मुझसे

क्या खूब लङा ,जीतने का जश्न मना

प्रश्न भी खुश हुये क्या खूब हमें उत्तर मिले ।

Baatcheet