Back to feed

आपको मिला है क्या ऐसा व्यक्ति?

आपको जीवन में ऐसा इंसान मिला है, जो तुम्हारे मैसेज या कॉल का इंतज़ार करता है, तुमसे पूछता है कि क्या तुम ठीक हो? तुमने खाना खा लिया? घर नहीं पहुंचे कहीं बाहर से तो पूछता है घर कब तक पहुंचोगे? घर पहुंचकर मुझे बता देना।

क्या है ऐसा इंसान आपके पास? अगर है तो तुम बहुत भाग्यशाली हो। लेकिन कुछ लोग इस बात से परेशान हो जाते हैं कि क्या है?, खाना खाया कि नहीं खाया, क्या बार-बार मैसेज करके पूछ रहा है कि ठीक हो। लोग कदर नहीं करते इन छोटी-छोटी बातों की। वो इन बातों को ग्रान्टेड (granted) ले लेते हैं।

मेरा मानना है कि ऐसे लोग जो दिल से फ़िक्र करते हैं ना, ऐसे लोग दुनिया में बहुत कम मिलते हैं। हर कोई अपनी लाइफ में व्यस्त है, लेकिन अगर वो इंसान अपनी बिज़ी लाइफ में इतना वक्त निकाल कर तुम्हारा हाल पूछता है, साथ देता है, इसका मतलब वो दिल से आपके साथ है, आपको चाहता है, प्रेम करता है, आप कदर करना क्योंकि ऐसा इंसान आपको वापस कहीं नहीं मिलेगा।

Baatcheet