

मुंबई
एक घर, ना ज्यादा बड़ा,ना ज्यादा छोटा। उसी घर के एक कमरे में एक लड़की जिसकी उम्र 18 साल होगी उसने वाइट फ्रॉगसूट के साथ रेड दुप्पटा अपनी कमर से बाधा था,उसकी लंबी चोटी कमर तक आ रही थी, और उसके बालों की कुछ लटे उसके चेहरे को चूम रही थी।
वो लड़की अपने पैरों में घुघरू पहना कर खड़ी होती है और पास रखी टेबल के पास टेप रिकॉर्ड में एक गाना चालू करती है। फिर गाना बजता है
सोई सोई पलकों पे चल के
मेरी सपनों की खिड़की पे आ गया
वो लड़की अपने डांस में पूरी खो चुकी थी।उसकी काली काली आंखों में एक अलग ही चमक ओर खुशी थी कि उसे कोई होश ही नहीं था।
तभी एक जोरदार " फ़टाक ,,,, की आवाज आती है,वो लड़की उस ओर देखती है,जहां से वो आवाज आती है।
टेबल के नीचे टेप रिकॉर्ड चकनाचूर हो चुका था।
वो लड़की अपनी नजरे उठकर सामने देखती है,जहां पर एक औरत खड़ी थी,उसके चेहरे पर बेहिसाब गुस्सा था, उस औरत को देखते हुए उस लड़की की आंखों में आंसू आ जाती है जो किसी मोती की तरह चमक रहे थे,वो औरत गुस्से से तमतमाते हुए उस लड़की के पास आती है।
एक जोरदार थप्पड़ ,उस लड़की के गोरे गाल पर रशीद देती है,जिससे वो लड़की सम्भल नहीं पाती और नीचे फर्श पर गिर जाती है,फर्श पर गिरते ही उसकी आंखे झलक उठी । कुछ देर पहले जिस आंखों में चमक और खुशी थी ,अब उन आंखों में आंसुओं ने जगह ले ली थी।
उस औरत ने लड़की के बालों को मुट्ठी में मीच कर ऊपर उठाया तो लड़की दर्द से सिसक उठी और अपनी आंखे कसकर बंद कर ली। वो औरत लड़की को ऊपर उठाते हुए बोली_ ज्यादा नचनिया बनाने का शौक है। तुझे कितनी बार बोला है कि ये घुंघरू पहन कर नाचना हम त्रिपाठीयो की शान नहीं है।
जब मैंने मना किया था कि ये घुंघरू तेरे पास नजर नहीं आने चाहिए,तो तेरी हिम्मत कैसे हुई उन्हें पहनने की ,बोल।
लड़की_ आह्ह,,,छोड़ दीजिए, भाभी दर्द हो रहा है।
वो लड़की दर्द से तड़प उठी।
अच्छा दर्द हो रहा है,अभी ओर होगा वो औरत लड़की को खींचते हुए बोली और बाहर हॉल में ले गई।
जहां 30 साल का एक आदमी सोफे पर बैठा था। वो औरत उस लड़की को उस आदमी के पैरों के पास छोड़ती है। ओर आदमी को देखकर बोलती है _ ये देखिए ,आपकी प्यारी बहन को नचनिया बनाना चाहती है।
आदमी_ मतलब।
औरत उस लड़की को देखते हुए बोली _ कमरे में घुघरू पहन कर नाच रही थी।
ये सुनकर वो आदमी लड़की के पास आता है और एक थप्पड़ मार देता और बोलता है_ आज के बाद अगर मैंने तुझे नाचते हुए देखा,तो तेरी खाल उधेड़ दूंगा,जा कमरे और जाकर तैयार हो जा,,वो आते ही होगे। अपने भाई की बात सुनकर वो लड़की रोते हुए अपने कमरे में चली जाती है।
वो आदमी उस औरत को देखते हुए बोलता है _मीना,उसे अच्छे से तैयार करना,वो देखते ही पसंद कर ले। वो औरत जिसका नाम मीना था वो बोलती है _ आप चिंता मत कीजिए, मैं सब सम्हाल लूंगी।
वो लड़की अपने कमरे में जाती है जहां पर एक पुराना सा छोटा बेड था और एक टेबल,एक छोटी सी आलमारी थी ,वो लड़की बेड पर लेट कर रोने लगती है तभी कोई उसके सिर पर हाथ रखता है।
लड़की पलट कर देखती है जहां पर 55 साल की औरत थी ,उस औरत को देखते ही वो लड़की जल्दी उनके गले लग जाती है और रोने लगती है वो औरत उसे शांत करते हुए बोलती है _ बस कर मिश्री, मत रो,तुझे पता है,आज तुझे लड़के वाले देखने के लिए आने वाले हैं।
मिश्री अपने आंसू पोछते हुए बोली_ मतलब , दाई मां।
दाई मां _ मतलब ये कि,आज तेरा राजकुमार आने वाला है। जो तुझे इस नर्क से आजाद करवाएगा।
दूसरी तरफ एक बड़ा सा कारखाना । उस कारखाने में एक बड़े से कमरे में एक 26 साल का लड़का ब्लैक थ्री पीस पहने सोफे पर किसी किंग की तरह बैठा था, और उस लड़के के सोफे के आस पास 8-10 लोग काले कपड़े पहने हुए खड़े थे जो देखने पर कोई भी बता सकता था कि वो बॉडीगार्ड है।
उस लड़के के सामने एक आदमी खून से लथपथ आपने घुटनों पर बैठा था और अपनी जान बचाने के लिए गिड़गिड़ा रहा था,लेकिन वो लड़का अभी भी सोफे पर एक पैर के ऊपर दूसरा पैर रखे ,अपने एक हाथ को सोफे पर रखा था और दूसरे हाथ में गन को अपने माथे पर टेप कर रहा था।
ये देखकर सामने घुटनों पर बैठे आदमी की जान सुख रही थी। वो लड़का उस आदमी को देखते हुए बोलता है _तुझे क्या लगा था, कि अधीर ठाकुर को धोखा देगा, और अधीर ठाकुर तुझे आराम से जाने देगा।
आदमी गिड़गिड़ाते हुए बोलता है _ माफ कर दो सर,आज के बाद ऐसी गलती नहीं होगी।
अधीर _ आज के बाद तुम से गलती नहीं होगी, क्योंकि गलती करने के लिए तुम जिंदा ही नहीं रहोगे। ये बोलकर अधीर गन की 6 की 6 गोली उस आदमी के सीने में उतर देता है।
और वो आदमी वहीं अपना दम तोड़ देता है,उस आदमी के मरने के अधीर पास खड़े एक लड़के से बोलता है _रोहित गाड़ी निकालो।
रोहित_ जी भाई।
दरअसल अधीर ,रोहित पर बहुत भरोसा करता है उसे अपना भाई मानता हैं क्योंकि अधीर का
रोहित के अलावा इस दुनिया में कोई नहीं है।
कारखाने से अधीर और रोहित बाहर आते हैं ड्राइवर कार का दरवाजा बोलता है अधीर और रोहित दोनों कार में बैठ जाते और पीछे खड़ी कारो में बॉडीगार्ड बैठा जाते हैं। अधीर रोहित को देखकर बोलता हैं _ मैंने तुम्हें उस प्रॉपर्टी के बारे में पता करने बोला था,क्या पता चला।
रोहित_ हा,भाई मैं गया था पता लगाने ,लेकिन मुझे कुछ ज्यादा पता नहीं चला है,वो प्रॉपर्टी शायद किसी लड़की के नाम है,मैने मेरे एक आदमी से बोला है,पता लगाने के लिए ,जैसे मुझे पता चलता है, मैं आप को बता दूंगा।
अधीर_ जितनी जल्दी हो सके पता लगाओ, तुम्हे तो पता है रोहित , कि मुझे वो प्रॉपर्टी क्यों चाहिए।
रोहित_ i know भाई ,वो प्रॉपर्टी आप को ही मिलेगी। मैं जल्दी ही इन्फो
मेशन आप को दे दूंगा।
जारी,,,,,
स्टीकर, समीक्षा और फॉलो करना ना भूले 🥰🥰