Back to feed

वीर हनुमान

#नमन मंच

#विषय- संकट मोचन वीर हनुमान

#दिवस - सोमवार

#दिनांक -06/4/26

वीर हनुमान है संकट हरता

सभी भक्तो के संकट हरता!

जिसने लक्ष्मण के जीवन को संवारा

वही तुम्हारा जीवन तारा!

माता सीता का पता लगाया

जिसने लंका को है जलाया!

जिसने प्रभु के दुखो को दुर किया

अहिरावण का जिसने वध किया!

वीर हनुमान सभी दुखो को तारे

अपने भक्तो के जीवन को संवारे!

जिसने शनि को रावण से छुडा़या

छ महीने बाली को खांघ मे दबाया!

सुग्रीव का जिसने साथ दिया

सौ योजन जिसने पार किया!

लंका का जिसने पता लगाया

प्रभु के दुखो को दुर कराया!

सच्चे मन से करले प्रभु की भक्ति

मिल जायेगी तुझे भी शक्ति!

पार लगा देगे प्रभु तेरी नैया

जीवन के एक वही है खिवैया!

विपिन उपाध्याय

भवानीमंडी

Baatcheet