आगे बढने का हुनर रखो
Ritu asooja
सफर पर हो सफर करो
चुनौतियां जो हैं अगर
गर्व करो ,संघर्ष करो,
सीखने का जुनून ही तो
जीत का संगीत है
हर राग पर तू गीत गा
अर्जुन सा लक्ष्य बना
कर्म का तू तीर चला
जब निशाना सध जायेगा
तू विजय पताका लहराएगा ।