Back to feed

ध्वनि प्रदुषण

#दिनाँक_13_06_2026

#विषय_ध्वनि_प्रदूषण

#स्वरचित

आधुनिकता की दौड़ में मोटर गाड़ियां के शोर में l

खो जाती है चिडियों की चहचहाहट नए दौर में l

हर तरफ शोर है मशीनों की आवाजों का शोर है l

भारी भरकम डीजे की आवाज पर गूंजता हर छोर हैं l

कानों में चुभती के हॉर्न की आवाज धड़कने बड़ती शोर से l

सो नहीं पाती बुढ़ी आँखें छोटे बच्चों का डर से बुरा हाल रे l

दुनिया मे चारों ओर ध्वनि प्रदूषण का मचा कैसा कोहराम ये l

छिन गया दिन का सुकून रात को भी ना हो पाए आराम रे l

प्रगति की दौड़ कैसी पेड-पौधे सहमे खड़े दिनरात के शोर से l

पशु-पक्षी भी धुन अपनी भूले मानव भी त्रस्त है इस दौर में l

आओ सब मिल संकल्प करें ध्वनि पप्रदूषण को थोड़ा कम करे

अपनी इस धरती को फिर से शांत ,खुशहाल और सुन्दर सँवारे l

काजल मनीष जैन

राजस्थान

Baatcheet